जबसे कोरोना निकल गया,
मेरी पत्नी जी का तो
जैसे मौसम बदल गया |
दवाई का डिब्बा, औक्सीमीटर , थर्मोमीटर सर्वदा साथ हैं
बीच-बीच मे सारे देवी - देवताऔं का भी जाप है |
आधे समय कानों में हेडफोन का वास है ,
और इस समय कोई टोक दे, उससे बड़ा ना कोई पाप है |
हे यमदूत कोरोना,
तुमको भी नमन है,
इतने दिनों में ना हुआ
वो तुमने करा दिया,
जंगल की शेरनी को
पिंजरे के अंदर बिठा दिया ।
दहाड़ें आज भी आती हैं
पंजे पर दूर हैं ,
और दो हफ़्तों की आज़ादी में ही
हम मशगूल हैं
No comments:
Post a Comment